Vande Bharat Train: पीएम मोदी ने नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, एकनाथ शिंदे भी रहे मौजूद

Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री मोदी ने 11 दिसंबर को अपने महाराष्ट्र दौरे पर नागपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली छठी ऐसी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। रेल मंत्रालय अगस्त 2023 तक कम से कम 75 वंदे भारत ट्रेनों को शामिल करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

Vande Bharat Train,Hindi News,Latest Hindi News,News,Train,Trains,Railway updates,Railway News Hindi,PM Modi,

Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर नागपुर और बिलासपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। यह ट्रेन नागपुर से बिलासपुर के बीच चलेगी। इसमें चेयर कार के लिए कुल 912 सीटें हैं। भारतीय रेलवे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के लिए कोच प्रोडक्शन प्रोग्राम में कम से कम 35 वंदे भारत रेक को मंजूरी दी गई है। जबकि अगले वित्त वर्ष (2023-24) के लिए 67 रेक मंजूर किए गए हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलेंगी 75 ट्रेनें

नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को हरी झंडी दिखाई गई।

ऐसी पांचवीं ट्रेन को 11 नवंबर, 2022 को हरी झंडी दिखाई गई थी। यह मैसूर और चेन्नई के बीच चलती है।

चौथी वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली और अंब अंदौरा के बीच चलती है।

इसके अलावा एक और वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से कटरा के लिए चलती है।

तीसरी ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलाई गई है।

200 किमी प्रति घंटा करने की योजना है

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है। यह ट्रेन महज 52 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। फिलहाल रेलवे इसे 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चला रहा है, जिसे बढ़ाकर 200 किमी प्रति घंटा करने की योजना है। यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है और इसमें स्वचालित गेट हैं। सुरक्षा के लिहाज से इस ट्रेन में सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इस ट्रेन के लगेज रैक में एलईडी डिफ्यूज लाइट्स हैं, जो अक्सर विमानों में लगाई जाती हैं।

जानिए क्या रहेगा आने वाला समय

नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बिलासपुर से सुबह 6.45 बजे रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नागपुर से दोपहर 2.05 बजे रवाना होकर शाम 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों ने इसके मेंटेनेंस की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए अलग से यार्ड बनाया गया है।

0/Post a Comment/Comments