BIG BREAKING: राजधानी के इस पूजास्थल में गोलीबारी, आठ की मौत......

नई दिल्ली: BIG BREAKING: इस्राइल की राजधानी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इधर, यरुशलम के उपनगरीय इलाके नेवे याकोव स्ट्रीट पर एक पूजा स्थल पर हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल हो गए। इस्राइली विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, घटना 20:15 (स्थानीय समय) पर हुई।

यह हमला फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक में इस्राइली सैनिकों द्वारा नौ लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद हुआ है। पुलिस का कहना है कि यह गोलीबारी एक ‘आतंकवादी हमला’ है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी शुक्रवार शाम को पूर्वी यरुशलम के उत्तरी हिस्से में हुई। पुलिस ने कहा कि आतंकवादी कार से पूर्वी यरुशलम के उत्तरी हिस्से के पड़ोस में एक पूजा स्थल के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली इमारत पर पहुंचा और गोलियां चला दीं। पुलिस ने बंदूकधारी का पता लगाया और उसे गोली मार दी।

उन्होंने कहा कि हमले में इस्तेमाल की गई एक पिस्तौल जब्त कर ली गई है। मैगन डेविड एडोम (एमडीए) बचाव सेवा ने कहा कि उसके चिकित्सकों ने घटनास्थल पर पांच पीड़ितों को मृत घोषित कर दिया। एमडीए स्टाफ ने कहा कि 70 साल की एक महिला और 20 साल के एक युवक की हालत की हालत गंभीर है और 14 साल के एक लड़के की हालत मध्यम रूप से गंभीर है। घायलों को हदासाह माउंट स्कोपस अस्पताल ले जाया गया।

0/Post a Comment/Comments