ओल्ड टिजिक्को (Old Tjikko): इसे दुनिया का सबसे पुराना पेड़ कहा जाता है, जो स्वीडन में है। ऐसा माना जाता है कि इसका गठन अंतिम हिम युग के दौरान हुआ था। जहां तक इसकी उम्र की बात है तो यह पेड़ करीब 9,550 साल पुराना बताया जाता है।
मतूशेलह (Methuselah): इसे दुनिया के सबसे पुराने पेड़ों में से एक माना जाता है, जो करीब 5 हजार साल पुराना बताया जाता है। यह पेड़ कैलिफोर्निया के व्हाइट माउंटेंस में इन्यो नेशनल फॉरेस्ट में कहीं स्थित है। किसी को उसकी सही लोकेशन के बारे में नहीं बताया जाता है ताकि उसे नुकसान न पहुंचाया जा सके।
लालंगेर्नैव यू (Llangernyw Yew): उत्तरी वेल्स, इंग्लैंड में पाया गया, इस पेड़ को प्रागैतिहासिक कांस्य युग के आसपास लगाया गया कहा जाता है। इसकी उम्र करीब 4 हजार साल बताई जाती है। इस पेड़ की सबसे खास बात यह है कि यह आज भी बढ़ रहा है।
जोरोस्ट्रियन सर्व (Zoroastrian Sarv): ईरान में पाए जाने वाले इस पेड़ को सर्व-ए अबरकू के नाम से भी जाना जाता है। इसे एशिया महाद्वीप का सबसे पुराना जीवित प्राणी माना जाता है, जिसकी आयु लगभग 4 हजार वर्ष है।
Post a Comment