इस मशहूर एक्ट्रेस से शादी करने जा रहे हैं क्रिकेटर KL Rahul, साउथ इंडियन रीति-रिवाज से इस दिन लेंगे सात फेरे

Entertainment News Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक अथिया और केएल राहुल की शादी के फंक्शन 21 से 23 जनवरी 2023 तक होंगे।

Entertainment,Entertainment News,Entertainment News Hindi,KL Rahul Aathiya Shetty News,KL Rahul,Athiya Shetty,Cricketer,Bollywood,Sunil Shetty daughter,Entertainment news in hindi,

KL Rahul is going to marry Athiya Shetty (Sunil Shetty daughter) : लगता है बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस वक्त शादियों का सीजन है। हाल ही में कई अभिनेता-अभिनेत्रियां परिणय सूत्र में बंधे हैं तो कुछ के परिणय सूत्र में बंधने की उम्मीद है। अब एक और क्रिकेटर और एक्ट्रेस शादी करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी बीच उनकी शादी की हल्दी मेंहदी की तारीखें भी सामने आ गई हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बाद अब केएल राहुल-अथिया की शादी को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। फैंस खिलाड़ी और बॉलीवुड एक्ट्रेस की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं.

खबरों के मुताबिक अथिया और केएल राहुल की शादी के फंक्शन 21 से 23 जनवरी 2023 तक होंगे। शादी की सभी रस्में तीन दिनों तक चलेंगी। ये कपल 23 जनवरी 2023 को शादी करेगा। शादी के सभी फंक्शन 21 जनवरी से शुरू होंगे। जानकारी के मुताबिक शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाज से की जाएगी। शादी सुनील शेट्टी के खंडाला बंगले में होगी। हल्दी, मेहंदी, संगीत सहित कई अन्य रस्में भी होंगी। राहुल और अथिया तीन साल से रिलेशनशिप में हैं।

कई बार अथिया को केएल राहुल के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में भी देखा गया। अथिया पहली बार साल 2015 में फिल्म 'हीरो' में नजर आई थीं। उन्हें 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' फिल्मों में भी देखा गया था।

0/Post a Comment/Comments