Solar car in India: 45 मिनट में चार्ज होगी भारत की पहली सौर ऊर्जा से चलने वाली कार, चलेगी 250km

 India First Solar Car: इस कार के अंदर 2 व्यस्क और 1 बच्चा बैठ सकता है. खास बात यह है कि कार को 45 मिनट में फुल चार्ज करके 250KM तक चलाया जा सकता है। [Latest Technology News in Hindi]

Solar car in india,India First Solar Car,solar car,Vayve Mobilty,Auto Expo 2023,Technology News,Tech News,Latest Technology News Hindi,Latest Tech News Hindi,EV,

Solar car in India: ग्रेटर नोएडा में चल रहे Auto Expo 2023 में कई खास तरह के वाहन पेश किए गए हैं। पुणे की स्टार्टअप कंपनी Vayve Mobilty ने भारत की पहली सोलर कार EVA पेश करने का दावा किया है। इस कार के अंदर 2 व्यस्क और 1 बच्चा बैठ सकता है। खास बात यह है कि कार को 45 मिनट में फुल चार्ज करके 250KM तक चलाया जा सकता है। [Latest Tech News in Hindi]

यह बैटरी से चलने वाली सिंगल डोर कार है। यह आकार में टाटा नैनो के समान दिखती है। दरअसल यह एक इलेक्ट्रिक कार ही है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इसमें आप सोलर रूफ पैनल का विकल्प चुन सकते हैं जिसे कार के ऊपर लगाया जा सकता है। सोलर रूफ चार्जिंग में मदद करता है, जिसके लिए कार को खुले में पार्क करना पड़ता है। सोलर रूफ को कंपनी अलग से बेचेगी। [Technology News]

फिलहाल यह एक प्रोटोटाइप है। इस इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग चल रही है और इसे 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6 kW लिक्विड-कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 16hp पावर और 40Nm पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है। इलेक्ट्रिक/सोलर कार में 14 kWh का बैटरी पैक मिलता है। यह कार एक बार चार्ज करने पर 250 किमी की रेंज देती है। इसमें चार्जिंग के लिए 15A सॉकेट है। [Tech News]

इस कार को होम सॉकेट से 4 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम के जरिए इसे 45 मिनट में 80 फीसदी चार्ज किया जा सकता है। कार में फ्रंट में सिंगल सीट और रियर में थोड़ी बड़ी सीट मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Android Auto और Apple CarPlay मिलता है। वेवे मोबिलिटी अगले साल पुणे और बैंगलोर में EV लॉन्च करेगी। कार बुकिंग और कीमतों की घोषणा बाद में की जाएगी।

0/Post a Comment/Comments