Car Launch in 2023 Auto Expo: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ऑटो एक्सपो के दौरान 4 नई कारें लाने जा रही है। मारुति सुजुकी ने आज एक आधिकारिक बयान में कहा कि वह 2023 ऑटो एक्सपो में अपने भविष्य के उत्पादों और प्रौद्योगिकी को पेश करेगी।
Maruti Suzuki Cars in Auto Expo: भारत का सबसे बड़ा वाहन मेला ऑटो एक्सपो 2023 11 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इसमें मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स तक कई बड़ी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं और अपने उत्पादों को पेश करने वाली हैं। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ऑटो एक्सपो के दौरान 4 नई कारें लाने जा रही है। मारुति सुजुकी ने आज एक आधिकारिक बयान में कहा कि वह 2023 ऑटो एक्सपो में अपने भविष्य के उत्पादों और प्रौद्योगिकी को पेश करेगी। कंपनी ने बताया कि वह एक इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट और कई एसयूवी पेश करेगी। इसमें मारुति सुजुकी 5-डोर जिम्नी से लेकर कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल है।
ये 4 कारें पेश की जाएंगी
- मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर
- मारुति वाईटीबी क्रॉसओवर
- वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप
- पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी
Maruti Suzuki Jimny 5-door
कंपनी इसकी झलक ऑटो एक्सपो में दिखाएगी लेकिन इसकी लॉन्चिंग बाद में की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक जिम्नी 5-डोर को अगस्त 2023 में लॉन्च किए जाने की संभावना है। यानी कंपनी मानसून से ठीक पहले जिम्नी 5-डोर को लॉन्च करेगी। इसकी लंबाई 4 मीटर से कम होगी और इसकी कीमत महिंद्रा थार (3-डोर) से सस्ती हो सकती है।
Maruti YTB
Maruti YTB कंपनी की बलेनो पर आधारित SUV होगी। इसे अप्रैल 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी के HEARTECT प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। नई Maruti YTB SUV का मुकाबला Venue, सोनेट और XUV300 जैसी गाड़ियों से होगा।
Post a Comment